एक लाख की आय वाले परिवारों की 23 साल से ऊपर की महिलाओं को हर महीने ₹2100 मिलेंगे

हरियाणा में महिलाओं को 2100 रुपए प्रतिमाह देने की योजना पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के दिन 25 सितंबर से लागू होगी। इसका नाम ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ होगा। गुरुवार को कैबिनेट की बैठक में फैसले के बाद सीएम नायब सिंह सैनी ने इसकी जानकारी दी। योजना के लिए कुछ शर्ते भी रखी गई हैं। इसके अनुसार, फिलहाल योजना का लाभ उन्हीं महिलाओं को मिलेगा, जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपए या इससे कम है। महिला की उम्र कम से कम 23 साल होनी चाहिए विवाहित महिला को 23 से 60 और अविवाहित को 23 से 45 वर्ष की आयु तक योजना का लाभ मिलेगा। इसके बाद ये महिलाएं दूसरी योजनाओं में शामिल हो जाएंगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

वहीं, सरकार की 9 योजनाओं में पहले से लाभ ले रहीं महिलाओं को ‘लाडो लक्ष्मी’ योजना से बाहर रखा है। अभी करीब 20 लाख महिलाओं को इस नई योजना का लाभ मिलेगा। इनमें 17.23 लाख शादीशुदा और 2.75 लाख अविवाहित हैं। सरकार एक सप्ताह में योजना की अधिसूचना जारी करेगी। बता दें कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी महिलाओं को ‘लाडो लक्ष्मी’ योजना का लाभदेने का वादा किया था। सीएम ने कहा कि संकल्प पत्र को हम गीता के समान मानते हैं। सरकार ने एक और वादा पूरा करने का काम किया है। चरणबद्ध तरीके से अन्य आय वर्ग की महिलाओं को भी योजना में शामिल किया जाएगा।

योजना के लिए आयु शर्त रखी गई है?

महिला की उम्र 25 सितंबर तक 23 साल या इससे ऊपर हो। विवाहित को 23 से 60 और अविवाहित को 23 से 45 वर्ष की उम्र तक लाभमिलेगा। अविवाहित महिला 45 वर्ष की होते ही डायरेक्ट निराश्रित महिला पेंशन योजना के लिए पात्र हो जाएंगी।

क्या हरियाणा में रह रहीं किसी दूसरे राज्यों की महिलाएं लाभ ले सकती है?

यदि अविवाहित है तो हरियाणा में पिछले 15 साल से निवासी होना आवश्यक है। शादीशुदा है तो पति 15 साल से हरियाणा का निवासी जरूरी है। तभी योजना का लाभ दिया जाएगा।

परिवार में कितनी महिला लाभ ले सकती है?

लाडो लक्ष्मी योजना के लिए पात्र परिवार में कितनी भी पात्र महिलाएं हों, सभी को लाभ मिलेगा। लेकिन वह आय के दायरे अन्तर्गत होना चाहिए।

योजना के लिए आवेदन कहां करना होगा?

6-7 दिन में योजना की अधिसूचना जारी होगी। और इसकी आधिकारिक वेबसाइट या ऐप लॉन्च होगा। जिन महिलाओं को पात्र होने का एसएमएस आएगा, उन्हें एप डाउनलोड कर आधार नंबर भरकर पंजीकरण करना होगा। और इसके तहत लाभार्थी महिलाओं को स्वीकार किया जाएगा।

आवेदन के जरूरी डॉक्यूमेंट क्या हैं

परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आधार लिंक बैंक खाते की पासबुक, परिवार की 1 लाख से कम आय का प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार व बैंक खाते से लिंक मोबाइल नंबर आदि। ये सभी दस्तावेज आपके पास होने चाहिए तभी योजना का लाभ मिलेगा।

लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखने की खास वजह क्या है?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। उनकी सोच अंत्योदय के उत्थान की थी। यानी वे सबसे कमजोर और सबसे गरीब व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहते थे। उनकी जयंती पर इस योजना की शुरुआत निम्न आय वर्ग के परिवारों की महिलाओं से की जा रही है। इसलिए योजना नाम दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर रखी गई।

Leave a Comment