मुख्यमंत्री सैनी ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने ₹2,100 रुपए सीधे उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।
यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी गरीब महिलाओं के लिए है। पात्र महिलाएं सरकारी वेबसाइट या नजदीकी सरकारी केंद्र पर जाकर आसानी से आवेदन कर सकती हैं। योजना से न केवल महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधरेगी बल्कि परिवार की जरूरतें भी आसानी से पूरी हो सकेंगी।
लाडो लक्ष्मी योजना मुख्य विशेषताएं
- हर महीने ₹2,100 सीधे बैंक खाते में।
- गरीब और जरूरतमंद महिलाओं के लिए।
- आवेदन सरल और आसान।
- ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लागू।
लाडो लक्ष्मी योजना पात्रता
- योजना गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए है।
- लाभ पाने वाली महिला हरियाणा राज्य की निवासी होनी चाहिए।
- महिला की उम्र 18 से 60 तक साल या उससे कम होनी चाहिए।
- योजना का लाभ लेने के लिए उनकी सलाना आय 180000 से कम होनी चाहिए
- जो इस योजना का लाभार्थी है। उनको (BPL) श्रेणी के अंतर्गत आना चाहिए
लाडो लक्ष्मी योजना आवेदन की प्रक्रिया
- ऑनलाइन आवेदन – आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भरें। (Note – website coming soon)
- ऑफलाइन आवेदन – नजदीकी csc केंद्र से फॉर्म प्राप्त करें।
- आवश्यक जानकारी भरें – नाम, पता, उम्र और बैंक खाता विवरण।
- जरूरी दस्तावेज जमा करें – पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक।
- आवेदन जमा करें – सभी जानकारी सही होने पर विभाग द्वारा सत्यापन किया जाएगा।
- लाभ प्राप्त करें – पात्र महिलाओं को हर महीने ₹2,100 सीधे बैंक खाते में मिलेंगे।